लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के लिए चिकित्सकीय ऑक्सीजन लाने हेतु पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ओड़िशा के लिए हुई रवाना

By भाषा | Updated: May 12, 2021 19:31 IST

Open in App

चेन्नई, 12 मई कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर तमिलनाडु के वास्ते चिकित्सकीय ऑक्सीजन लाने के लिए बुधवार को दो क्रायोजेनिक टैंकरों के साथ राज्य की पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ओड़िशा के लिए रवाना हुई।

मिलिट्री बोगी वेल टाईप (एमबीडब्ल्यूटी) या चपटे तरह के डिब्बे 13 मई को राऊरकेला पहुंचेंगे और टैंकरों में ऑक्सीजन भरने के बाद उन्हें वहां से तमिलनाडु के लिए वापस भेजा जाएगा।

दक्षिण रेलवे के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ 12 मई को तड़के तीन बजकर 35 मिनट पर ट्रेन रवाना हुई।’’

चपटे डिब्बों पर लगे क्रायोजेनिक टैंकरों में तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन भरा जाएगा एवं फिर उन्हें इन्हीं चपटे डिब्बों पर लादकर रो-रो सेवा के जरिए रेल वापस लेकर तमिलनाडु वापस लाएगा।

एक विज्ञप्ति के अनुसार रो रो सेवा के माध्यम से ऑक्सीजन की अस्तपालों तक आपूर्ति की जाएगी। इसके अंतर्गत ऐसे व्यवस्था होती है जिससे समय की बहुत बचत होती है।

इस खाली ऑक्सीजन एक्सप्रेस में सात एमबीडब्ल्यूटी, दो बोगी ओपेन मिलिट्री न्यू डिब्बे और एक स्टाफ वाला डिब्बा है। दो एमबीडब्ल्यूटी पर खाली क्रायोजेनिक टैंकर हैं।

मंगलवार को तमिलनाडु में कोविड-19 के 29,272 नये मरीजों के सामने आने से महामारी के मामले बढ़कर 14.38 लाख हो गये और 298 मरीजों की जान चले जाने से अबतक 16,178 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू