लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस बेंगलुरु पहुंची

By भाषा | Updated: May 11, 2021 12:30 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 मई तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन के साथ कर्नाटक के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस मंगलवार को बेंगलुरु पहुंच गयी।

दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुताबिक छह क्रायोजेनिक कंटेनर में 120 टन ऑक्सीजन के साथ ऑक्सीजन एक्सप्रेस सोमवार को झारखंड से रवाना हुई थी और यह मंगलवार सुबह व्हाइटफील्ड में भारतीय कंटेनर डिपो पहुंची।

दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनीश हेगडे़ ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस की सुगम यात्रा के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’ तैयार किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर देश के विभिन्न भागों में ऑक्सीजन पहुंचाया।’’

अधिकारी ने कहा कि देश में अब तक कोविड-19 के मरीजों के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए 4700 मीट्रिक टन से ज्यादा ऑक्सीजन की आपूर्ति की गयी है।

कर्नाटक में संक्रमण के लगातार बढ़ते नए मामले आने के कारण ऑक्सीजन की मांग कई गुणा बढ़ गयी है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कोविड-19 मरीजों को राहत मुहैया कराने के लिए टाटानगर से चिकित्सकीय ऑक्सीजन के छह कंटेनर के साथ ऑक्सीजन एक्सप्रेस ग्रीन कॉरिडोर के जरिए बेंगलुरु पहुंच गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया