लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में मवेशियों के लिए अपनी तरह का पहला ‘वॉररूम’ स्थापित किया गया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:25 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को अपने तरह के पहले पशु कल्याण वॉररूम की शुरुआत की ताकि दुग्ध उत्पादों, पशुपालकों तक पहुंचने के साथ-साथ मवेशियों के स्वास्थ्य एवं उत्पादकता में सुधार किया जा सके।

यह वॉररूम पशु पालन और पशु चिकित्सा सेवा आयुक्तालय (सीएएचवीएस) में स्थापित किया गया है। 45 लाख रुपये की लागत से सीएएचवीएस में पशु कल्याण हेल्पलाइन की स्थापना की गई है। यह हेल्पलाइन सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे काम करेगी और बीमारी, प्राकृतिक आपदा और मानव जनित नुकसान एवं क्रूरता से मवेशियों की रक्षा करने में मदद करेगी।

पशु कल्याण हेल्पलाइन में टेलीफोन, व्हाट्सऐप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ईमेल के जरिये शिकायत, सवाल और सुझाव प्राप्त कर दैनिक आधार पर आंकड़े विभाग की वेवसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।

मवेशियों के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पशुपालन देश के सकल घरेलू उत्पाद में बहुत अधिक योगदान करता है।’’

पशुपालन मंत्री प्रभु चव्हाण ने कहा कि वॉररूम से दुग्धपालकों और पशुपालकों के धंधे में तेजी आएगी क्योंकि यह उनकी समस्याओं का समाधान करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन