लाइव न्यूज़ :

इस साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू, उच्च न्यायालय सहित अधीनस्थ अदालतों में 789 पीठ का किया गया गठन

By भाषा | Updated: February 8, 2020 14:10 IST

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष तथा उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश संगीत लोढ़ा ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को राज्यभर की अदालतों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों में प्रकरणों के निस्तारण के लिए उच्च न्यायालय सहित अधीनस्थ अदालतों में 789 पीठ का गठन किया गया है

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर में साल 2020 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को शुरू हुई।लोढ़ा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी लोक अदालतों में सहयोग मिल रहा है

जयपुर में साल 2020 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को शुरू हुई। इसकी शुरुआत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष तथा उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश संगीत लोढ़ा ने उच्च न्यायालय के कान्फ्रेंस हाल में की।

इस अवसर पर लोढ़ा ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को राज्यभर की अदालतों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों में प्रकरणों के निस्तारण के लिए उच्च न्यायालय सहित अधीनस्थ अदालतों में 789 पीठ का गठन किया गया है तथा इनमें 2.60 लाख से अधिक प्रकरण चिन्हित किए गए हैं।

लोढ़ा ने बताया कि इन प्रकरणों में 1.04 लाख से अधिक प्री लिटिगेशन के प्रकरण तथा 1,55,695 (करीब डेढ़ लाख) लंबित प्रकरण चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 60 हजार से अधिक मामले अनादरण, 10 हजार वाहन बीमा, 11 हजार पारिवारिक विवाद, 31 हजार सिविल प्रकरण तथा 35 हजार फौजदारी योग्य प्रकरण चिन्हित किए गए हैं।

लोढ़ा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी लोक अदालतों में सहयोग मिल रहा है तथा राज्य सरकार भी लगभग 10 हजार से अधिक मुकदमे वापस लेगी। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति गोर्वधन बारदार, न्यायमूर्ति डी.सी. सोमानी, न्यायमूर्ति जी. आर. मूलचंदानी, न्यायमूर्ति पंकज भंडारी, न्यायमूर्ति इंद्रजीत सिंह, न्यायमूर्ति एन एस ढड्ढा तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव अशोक कुमार जैन भी उपस्थित थे। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं