लाइव न्यूज़ :

बंगाल में नवगठित पीएसी की पहली बैठक, अध्यक्ष मुकुल रॉय रहे नदारद

By भाषा | Updated: July 30, 2021 21:59 IST

Open in App

कोलकाता, 30 जुलाई राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाले लोक लेखा समिति (पीएसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकुल रॉय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ दिल्ली में होने के कारण शुक्रवार को हुई समिति की पहली बैठक से नदारद रहे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बोस ने हाल में रॉय को विधानसभा की लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

रॉय ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि वह पीएसी की बैठक में शरीक नहीं हो पाएंगे। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस के विधायक तापस रॉय ने बैठक की अध्यक्षता की।

राय की पीएसी में नियुक्ति के विरोध में आठ अन्य विधानसभा समितियों के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले भाजपा विधायकों ने बैठक का बहिष्कार किया।

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी ने कहा, ''इस व्यक्ति (रॉय) को सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए पीएसी अध्यक्ष बनाया गया और देखें कि वह पद को लेकर कितने गंभीर हैं। अध्यक्ष खुद पीएसी की पहली बैठक से अनुपस्थित रहे । यह मुकुल रॉय और सत्ताधारी पार्टी का असली रंग दिखाता है।''

रॉय का बचाव करते हुए, टीएमसी नेतृत्व ने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है, जो आपात स्थितियों के चलते मौजूद नहीं होने पर पीएसी की बैठक के दौरान अध्यक्ष की उपस्थिति को अनिवार्य बनाता हो।

कृष्णानगर उत्तर से आधिकारिक तौर पर भाजपा विधायक मुकुल रॉय पिछले महीने टीएमसी में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें विधायकी से इस्तीफा देने के लिये कहा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। टीएमसी नेता रॉय को लोक लेखा समिति के 20 सदस्यों के बीच से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नंदीग्राम से भाजपा विधायक अधिकारी ने कहा, ''हमने छह विधायकों के नाम का प्रस्ताव रखा था। भाजपा ने कभी भी मुकुल रॉय के नाम की सिफारिश नहीं की। वह हाल में सार्वजनिक रूप से टीएमसी में शामिल हुए थे, लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया गया।''

अधिकारी ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि प्रख्यात अर्थशास्त्री व विधायक अशोक लाहिड़ी समिति का नेतृत्व करें।

उन्होंने कहा, ''यह भ्रष्ट टीएमसी सरकार अपने चाटुकारों को शीर्ष पद के लिए चुने जाने के तरीके ढूंढती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो