लाइव न्यूज़ :

अगले साल फरवरी में होने वाले जयपुर साहित्य उत्सव के वक्ताओं की प्रथम सूची जारी

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर जयपुर साहित्य उत्सव (जेएलएफ) ने अपने 14 वें संस्करण के लिए बुधवार को वक्ताओं की प्रथम सूची घोषित की। इस कार्यक्रम का आयोजन डिजिटिल माध्यमों से होगा।

अगले साल 19-21 फरवरी और 26-28 फरवरी तक दो सप्ताहांतों के दौरान इस उत्सव में भाग लेने वाले वक्ताओं में दक्षिण अफ्रीकी संविधान न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं रंग-भेद विरोधी कार्यकर्ता एल्बी सैश, वैज्ञानिक कार्लो रोवेली, अर्थशास्त्री विवेक देबरॉय, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और गीतकार प्रसून जोशी शामिल हैं।

उत्सव में कई विषयों पर चर्चा होगी, जिनमें ‘प्रौद्योगिकी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता, राजनीति एवं इतिहास, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, मानसिक स्वास्थ्य, कारोबार और अर्थव्यवस्था, अनुवाद, कविता और संगीत तथा भोजन और साहित्य शामिल हैं।

वक्ताओं की प्रथम सूची में आस्ट्रेलियाई पत्रकार जॉन जुब्रजयाकी, ब्रिटिश वकील मरीना व्हीलर, अमेरिकी राजनीतिक दार्शनिक माइकल सैंडेल, ‘सूरत: फॉल ऑफ ए पोर्ट, राइज ऑफ ए प्रिंस’ के लेखक मोइन मीर, लेखक एवं अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके नवतेज सरना आदि शामिल हैं। इसके अलावा, इतिहासकार रामचंद्र गुहा भी अपने विचार रखेंगे।

उत्सव के प्रोड्यूसर संजय के. रॉय ने कहा, ‘‘हम 2021 में प्रवेश करने जा रहे हैं , ऐसे में हम जयपुर साहित्य उत्सव का आयोजन कर रहे हैं जिसके जरिए हमारे श्रोताओं के समक्ष पूरी दुनिया से सर्वश्रेष्ठ विचारकों को लाया जा रहा और वे विभिन्न विषयों पर विचार प्रकट करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित