लाइव न्यूज़ :

PM-किसान की पहली किस्त वितरित, 7.92 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 15841 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: April 10, 2020 21:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने कोराना वायरस महामारी के संकट को देखते हुए चालू वित्त वर्ष की पहली किस्त शुरू में ही वितरित करने का फैसला किया। उनके खातों में कुल 15,841 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है।

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की पहली किस्त के तहत चालू वित्त वर्ष के प्रारंभ में ही कुल 7.92 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 15,841 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित कर चुकी है। यह जानकारी शुक्रवार को कृषि मंत्रालय के एक बयान में दी गयी। इस योजना के तहत उच्च आय वाले किसानों को छोड़ कर सभी किसानों को प्रत्येक वित्त वर्ष में 2000- 2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये की सहायता दी जाती है।

सरकार ने कोराना वायरस महामारी के संकट को देखते हुए चालू वित्त वर्ष की पहली किस्त शुरू में ही वितरित करने का फैसला किया। कृषि मंत्रालय के एक बयान में में कहा गया है कि कारोना संकट के कारण 24 मार्च से लागू पाबंदियों के बीच किसान सम्मान निधि योजना से 7.92 करोड़ किसान परिवारों को फायदा पहुंचाया गया है। उनके खातों में कुल 15,841 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है।

राष्ट्रव्यापी रोक के बीच सरकार ने 27 मार्च को वादा किया था कि वह पीएम किसान की पहली किस्त के 2000-2000 रुपये इस योजना के पात्र 8.69 करोड़ किसानों को उनके खातों में नए वित्त वर्ष के पहले सप्ताह में ही डालेगी। कोरोना वायरस के तहत लोगों को घरों से निकलने से रोक दिया गया है। परिवहन सेवाएं बंद हैं।

यह पाबंदी 21 दिन के लिए है। इसकी मियाद 14 अप्रैल को पूरी हो जाएगी। ओडिशा ने पाबंदी को इस माह के अंत तक बढ़ा दिया है तथा कई और राज्य भी इसी तरह के निर्णय लेने की प्रक्रिया में हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं