लाइव न्यूज़ :

पहला हिमालयन फिल्म महोत्सव संपन्न, 'सेकूल' और 'शैडी: ए फॉरगॉटन लैंड' पुरस्कृत

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:02 IST

Open in App

लेह, 29 सितंबर केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में आयोजित पहले हिमालयन फिल्म महोत्सव में लद्दाखी फिल्मकारों स्टेनज़िन टैंकोंग और स्टेनज़िन गुरमेत की फिल्मों ने पुरस्कार जीते। तीन लघु फिल्मों को पुरस्कृत किया गया।

इस बीच, लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने हिमालयी क्षेत्र की प्रतिभा को उजागर करने के लिए फिल्म महोत्सव को प्रतिवर्ष आयोजित करने की जोरदार वकालत की। पांच दिनी फिल्म महोत्सव का मंगलवार रात को लेह के सिंधु संस्कृति केन्द्र में समापन हुआ।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि लद्दाख के उपराज्यपाल ने समारोह में मुख्य अतिथि, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव अपूर्व चंद्रा और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की ।

टैंकोंग की प्रशंसित फिल्म "सेकूल" ने सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार जीता जबकि गुरमेत को "शैडी: ए फॉरगॉटन लैंड" के लिए सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार मिला। समापन समारोह में चार फिल्में प्रदर्शित की गयीं।

सर्वश्रेष्ठ तीन लघु फिल्मों का पुरस्कार "द टेंटेड मिरर" (मणिपुर), "गो फॉर ऑर्गेनिक" और "होमवर्क एंड गॉडलीनेस" को मिला, जिन्हें 3.5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समापन समारोह के दौरान अपने संबोधन में उपराज्यपाल माथुर ने महोत्सव की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इसे एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में जारी रखना चाहिए।

उपराज्यपाल ने स्थानीय फिल्म कलाकारों के बेहतर प्रशिक्षण को लेकर कहा कि प्रशासन लद्दाख में प्रशिक्षण के लिए भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), पुणे के साथ गठजोड़ की दिशा में काम कर रहा है।

लेह में 24 सितंबर से 28 सितंबर तक चले इस फिल्म महोत्सव को हिमालयी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 100 प्रविष्टियां मिलीं। इस दौरान कुल 26 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया और जूरी द्वारा अनुशंसित 18 प्रविष्टि वाली फिल्मों को भी दिखाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल