लाइव न्यूज़ :

पहली कक्षा का बच्चा स्कूल में बंद, प्रधानाचार्या निलंबित, एक घंटे से ज्यादा समय तक स्कूल में अकेले रहा

By भाषा | Updated: September 13, 2019 18:54 IST

बालासोर स्थित सरकारी महावीर नोडल स्कूल की प्रधानाचार्या को अपने कार्य में कोताही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 12 सितंबर, बुधवार को पहली कक्षा का एक बच्चा एक घंटे से ज्यादा समय तक स्कूल में अकेले रहा।

Open in App
ठळक मुद्देवह शौचालय गया था लेकिन उसी दौरान स्कूल के कर्मचारी ने वहां किसी के होने की जांच किए बिना ही दरवाजा बंद कर दिया।बच्चे के पिता को उसे लेने के लिए स्कूल पहुंचने में कुछ देर हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि बच्चा स्कूल के दरवाजे के पास आकर रोने लगा।

ओडिशा में पहली कक्षा के एक बच्चे को स्कूल में एक घंटे से ज्यादा समय तक अकेले रहना पड़ा क्योंकि स्कूल के कर्मचारी ने शौचालय की जांच किए बिना ही स्कूल का दरवाजा बंद कर दिया।

इस मामले में बालासोर स्थित सरकारी महावीर नोडल स्कूल की प्रधानाचार्या को अपने कार्य में कोताही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 12 सितंबर, बुधवार को पहली कक्षा का एक बच्चा एक घंटे से ज्यादा समय तक स्कूल में अकेले रहा।

वह शौचालय गया था लेकिन उसी दौरान स्कूल के कर्मचारी ने वहां किसी के होने की जांच किए बिना ही दरवाजा बंद कर दिया। बच्चे के पिता को उसे लेने के लिए स्कूल पहुंचने में कुछ देर हो गई थी। सूत्रों ने बताया कि बच्चा स्कूल के दरवाजे के पास आकर रोने लगा।

इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्चे को चुप कराया और उस कर्मचारी को बुलाया, जिसके पास स्कूल की चाभी थी। बच्चे के पिता ने कहा ‘‘स्कूल के द्वार पर ताला लगाने वाले कर्मी ने यह जांच ही नहीं की कि अंदर कोई है या नहीं। मेरे बेटे ने शौचालय जाने से पहले टीचर को सूचित किया था।’’ प्रधानाचार्या शांति प्रतिमा महापात्र का कहना है कि स्कूल सड़क के किनारे होने की वजह से वह द्वार पर ताला लगवा देती थीं। 

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल