लाइव न्यूज़ :

नोएडा हवाईअड्डे से पहली उड़ान दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 तक संभव

By भाषा | Updated: December 20, 2020 18:50 IST

Open in App

(किशोर द्विवेदी)

नोएडा (उप्र), 20 दिसंबर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का परियोजना कार्य तय समयानुसार प्रगति कर रहा है और यहां से पहली उड़ान दिसंबर 2023 अथवा जनवरी 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (एनआईएएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण वीर सिंह ने बताया कि इस विशाल परियोजना के चलते विस्थापित हुए तीन हजार से अधिक परिवारों के पुनर्वास का कार्य भी मई 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहे इस हवाईअड्डे के नाम, डिजाइन और लोगो (चिन्ह) को मंजूरी दी थी।

स्विट्जरलैंड की निजी कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को हवाई अड्डे के निर्माण का ठेका मिला है। वहीं, एनआईएएल प्रदेश सरकार की नोडल एजेंसी है जोकि परियोजना की प्रगति की निगरानी करेगी।

सिंह ने कहा, '' हवाईअड्डे के लिए रियायत समझौते पर सात अक्टूबर को हस्ताक्षर किए गए थे और परियोजना के लिए मास्टर प्लान अगले 60 दिनों के भीतर प्रस्तुत किया जाना था। मास्टर प्लान को चार दिसंबर को नागरिक उड्डयन मंत्रालय को उनकी टिप्पणी के लिए सौंपा गया। मंत्रालय से वापस आने के बाद इसे एनआईएएल बोर्ड की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जहां से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण एवं विकास कार्य शुरू होगा।''

सिंह ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में कहा, '' परियोजना अब तक तय समयानुसार प्रगति कर रही है और इस हवाईअड्डे से पहली उड़ान दिसंबर 2023 अथवा जनवरी 2024 से संभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल