लाइव न्यूज़ :

दस जनवरी की सुबह है ब्रिटेन से पहली उड़ान, यात्रियों की जांच के लिए की गई है आवश्यक व्यवस्था:कर्नाटक के मंत्री

By भाषा | Updated: January 9, 2021 21:56 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ जनवरी ब्रिटेन से भारत के लिए यात्री उड़ानों को बहाल होने के साथ ही 10 जनवरी की सुबह बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान निर्धारित की गई है, जिसको लेकर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने शनिवार को कहा कि सभी यात्रियों को आगमन पर आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होगा और इसके लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली गई हैं।

सुधाकर ने कहा, "ब्रिटेन से पहली उड़ान सुबह लगभग चार बजे है, जिससे यात्री बेंगलुरु आएंगे। हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, लगभग 330 यात्रियों के साथ विमान पूरी तरह से भरा होगा। दिशानिर्देशों के अनुसार, यदि वहां जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव भी आती है, फिर भी उन्हें अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच कराना होगा।’’

तैयारियों की समीक्षा के लिए शहर के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था कर ली हैं।

उन्होंने कहा, "आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट आने में तीन से चार घंटे लगेंगे और रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें बाहर जाने दिया जाएगा।"

गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का एक नए स्वरूप उभरने के बाद भारत ने 23 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच ब्रिटेन और भारत के बीच सभी यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया था।

मंत्री ने कहा, दिशानिर्देशों में उल्लिखित सभी उपायों का कड़ाई से पालन किया जाएगा और अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, "जो लोग संक्रमित पाए जाएंगे, उन्हें इलाज के लिए नामित अस्पतालों में भेज दिया जाएगा।"

दिशानिर्देशों के अनुसार जो लोग हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित नहीं पाए जाते हैं, उन्हें 14 दिनों के लिए घर पर पृथकवास में रहने की सलाह दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग