लाइव न्यूज़ :

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअडडे पर पहली घरेलू उड़ान दिल्ली से पहुंची

By भाषा | Updated: November 26, 2021 22:57 IST

Open in App

गोरखपुर, 26 नवंबर दिल्ली से पहली घरेलू उड़ान कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को पहुंची ।

दिल्ली से पहली घरेलू उड़ान कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर पहुंची। स्पाइस जेट ने सप्ताह में चार बार दिल्ली-कुशीनगर-दिल्ली रूट पर उड़ानें शुरू की हैं। सांसद विजय दुबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हवाईअड्डा निदेशक ए के द्विवेदी सहित अधिकारियों ने चंदन तिलक और गुलाब के फूल से यात्रियों का स्वागत किया।

अगले माह से कोलकाता और मुंबई की उड़ानें भी शुरू हो जायेंगी । कुशीनगर हवाई अड्डे से हवाई यात्राओं का संचालन प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे प्रदेश के समग्र विकास की उड़ान बताते हुए सभी को बधाई दी है।

बीस मिनट बाद इसी विमान ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। दिल्ली से आने और जाने वाले यात्रियों के चेहरे पर छाई मुस्कान एवं उनका उमंग हवाई सेवा की सुविधा अहमियत साबित कर रही थी। विमान से 74 यात्री दिल्ली से कुशीनगर पहुंचे और इतने ही कुशीनगर से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर को किया था। शुक्रवार को इस एयरपोर्ट का हवाई यात्रा के लिए विधिवत संचालन प्रारंभ हो गया।

कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहले यात्री विमान के आने और जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, "कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हवाई यात्राओं का संचालन आज से प्रारंभ हो गया है। यह महज किसी हवाई जहाज की उड़ान भर नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के समग्र विकास की उड़ान है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है। सभी को हार्दिक बधाई।"

द्विवेदी ने बताया कि अगले महीने से, दो और शहरों के लिए 17 दिसंबर से कोलकाता और 18 दिसंबर से मुंबई के लिए उड़ानें शुरू होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर