लाइव न्यूज़ :

केरल में देश के पहले डिजिटल विश्वविद्यालय की शुरुआत

By भाषा | Updated: February 20, 2021 18:35 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 20 फरवरी केरल ने शैक्षणिक क्षेत्र में प्रगति की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए देश के पहले डिजिटल विश्वविद्यालय की शुरुआत की।

तिरुवनंतपुरम के पास मंगलापुरम स्थित टेक्नोसिटी में इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने समारोह की अध्यक्षता की।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालय पट्टिका का अनावरण किया जोकि केरल डिजिटल विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (केयूडीएसआईटी) के चांसलर भी हैं। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समारोह को संबोधित किया।

उद्घाटन संबोधन के दौरान खान ने कहा कि डिजिटल विश्वविद्यालय की शुरुआत राज्य द्वारा नई प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए उसका उपयोग करने के संकल्प का हिस्सा है।

श्री नारायण गुरु ओपन विश्वविद्यालय की शुरुआत समेत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा की गई हालिया पहल की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जीवन के हर पहलू में ज्ञान साहस, बेहतर समझ, स्वीकार्यता और एकता लाता है और साथ ही हमें अज्ञानता के चंगुल से मुक्त कराता है।

इस दौरान, मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि देश में पहले डिजिटल विश्वविद्यालय की शुरुआत के साथ ही युवाओं के लिए शानदार अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व में हो रहे बदलाव के साथ ही हमें लोगों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह