लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत, दिल्ली से कुछ दिनों पहले घर लौटा था मृतक का बेटा

By अनुराग आनंद | Updated: April 3, 2020 16:00 IST

आंध्र प्रदेश राज्य नोडल अधिकारी अरजा श्रीकांत ने बताया कि उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड के कारण मौत की पहचान करने में देरी हुई है। पूरी तरह से परीक्षण के बाद यह पुष्टि की गई कि उनकी मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश राज्य नोडल अधिकारी अरजा श्रीकांत ने बताया कि उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड के कारण मौत की पहचान करने में देरी हुई है।आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 12 और नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संख्या बढ़कर 161 हो गई।

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पहली मौत हुई। 30 मार्च को एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी, मेडिकल हिस्ट्री में वह मधुमेह और हृदय रोग से ग्रस्त थे। मृतक का बेटा दिल्ली गया था और वह 17 मार्च को विजयवाड़ा लौटा था, उसे भी कोरोना वायरस से संक्रमित संक्रमित पाया गया था। 

आंध्र प्रदेश राज्य नोडल अधिकारी अरजा श्रीकांत ने बताया कि उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड के कारण मौत की पहचान करने में देरी हुई है। पूरी तरह से परीक्षण के बाद यह पुष्टि की गई कि उनकी मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 12 और नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संख्या बढ़कर 161 हो गई। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में यह जानकारी दी। बुलेटिन में बताया कि गुरुवार रात 10 बजे से आज सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमितों के 12 मामले दर्ज हुए हैं। 

सबसे ज्यादा नेल्लोर जिले में 32 मामले दर्ज हुए हैं। नेल्लोर में 8 नये मामले सामने आये हैं। कडपा जिले में 1 नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही कडपा में 19 कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। इसी तरह कृष्णा में 23, गुंटूर में 20, प्रकाशम में 17, विशाखापट्टणम में 14, चित्तूर में 9, पूर्वी गोदावरी में 9, अनंतपुर में 2, कर्नूल में 1 मामले दर्ज हुए हैं।

दूसरी ओर आंध्र प्रदेश से एक अच्छी खबर यह है कि यहां एक कोरोना वायरस मरीज के स्वास्थ में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। लंदन से आये युवक को 22 मार्च को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। उसे काकीनाड़ा स्थित जीजीएच स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसदिल्लीसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया