लाइव न्यूज़ :

नेपाल में ब्लैक फंगस से पहली मौत, 10 अन्य संक्रमित

By भाषा | Updated: June 3, 2021 17:47 IST

Open in App

काठमांडू, तीन जून नेपाल में ब्लैक फंगस से पहली मौत हुई है जबकि अलग अलग जिलों में 10 अन्य इस जानलेवा संक्रमण से पीड़ित हैं।

‘द हिमालयन टाइम्स’ ने बृहस्पतिवार को खबर दी है कि कैलाली जिले के सेटी जोनल अस्पताल में 65 वर्षीय बुजुर्ग की ब्लैक फंगस से मौत हो गई। इस बीमारी को म्यूकोर्मिकोसिस भी कहा जाता है।

उन्हें 31 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बुधवार को उनके ब्लैक फंगस से संक्रमित होने का पता चला था। बृहस्पतिवार को उनका निधन हो गया।

अस्पताल के सूचना अधिकारी दिलीप कुमार श्रेष्ठा ने बताया कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव थी।

खबर में कहा गया है कि स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को नेपालगंज, बीरगंज और काठमांडू जिलों से ब्लैक फंगस के 10 मामलों की पुष्टि की है।

खबर में मंत्रालय के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद पौडेल ने बताया कि इनमें से आठ ने अधिकारियों से संपर्क किया है.

म्यूकोर्मिकोसिस दलर्भ मगर गंभीर संक्रमण है।

इस बीच नेपाल ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण काठमांडू घाटी में लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ा दिया है।

नेपाल में बुधवार को कोरोना वायरस के 5,316 नए मामले और 101 मौतें हुई हैं।

नेपाल में कुल मामले 571,111 पहुंच गए हैं तथा 7386 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान