लाइव न्यूज़ :

पहले कोविड-19 लॉकडाउन से भारत में वायु गुणवत्ता सुधरी: अध्ययन

By भाषा | Updated: June 2, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून भारत में पिछले साल कोविड-19 महामारी के चलते लागू किये गए पहले लॉकडाउन से वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और कई शहरी इलाकों में भूमि की सतह के तापमान में गिरावट आई। एक अध्ययन में यह बात कही गई है।

'एन्वायरमेंटल रिसर्च' नामक पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन में बड़े पैमाने पर नीति के कार्यान्वयन से पर्यावरण को होने वाले संभावित लाभों के बारे में ठोस साक्ष्य पेश किये गए हैं।

अध्ययन में पाया गया कि महामारी के शुरुआती दिनों में यात्रा और कामकाज पर लागू की गईं पाबंदियों से पर्यावरण में महत्वपूर्ण सुधार हुआ। ऐसा इसलिये हुआ क्योंकि इन पाबंदियों से औद्योगिक गतिविधियां अचानक कम हो गई थीं। साथ ही सड़क और वायु परिवहन के इस्तेमाल में अच्छी खासी कमी आई।

अध्ययनकर्ताओं ने सतह के तापमान, वायुमंडलीय प्रदूषकों और एरोसोल में परिवर्तन को मापने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के सेंटीनेल -5 पी और नासा के मोडिस सेंसर सहित पृथ्वी अवलोकन सेंसर की एक श्रृंखला के आंकड़ों का उपयोग किया।

इस अध्ययन में अध्ययनकर्ताओं ने छह प्रमुख शहरी इलाकों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद पर ध्यान केन्द्रित किया और पिछले साल महामारी के बीच मार्च से लेकर मई तक के आंकड़ों की तुलना की।

अध्ययन में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (एनओटू) में उल्लेखनीय कमी आने की बात कही गई है, जो कि जीवाश्म ईंधन के दहन से उत्सर्जित एक ग्रीनहाउस गैस है। यह पूरे भारत में औसतन 12 प्रतिशत और छह शहरों में 31.5 प्रतिशत की कमी के बराबर है।

अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इसमें 40 प्रतिशत की कमी आई।

उन्होंने कहा कि अकेले भारत में हर साल खराब वायु गुणवत्ता का शिकार होने से करीब 16 हजार लोगों की समय पूर्व मृत्यु हो जाती है।

अध्ययन में यह भी पाया गया कि भारत के प्रमुख शहरों में भूमि की सतह के तापमान में पिछले पांच साल के औसत (2015-2019) के मुकाबले काफी गिरावट आई और दिन में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस जबकि रात में 2 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा रहा।

ब्रिटेन की साउथहैम्पटन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर व अध्ययन के सह-लेखक जादू दास ने कहा, 'हमने स्पष्ट रूप से देखा कि वायुमंडलीय प्रदूषकों में कमी के परिणामस्वरूप स्थानीय स्तर पर दिन और रात के तापमान में कमी आई । सतत शहरी विकास की योजना बनाने में यह एक महत्वपूर्ण खोज है।''

अध्ययन में पाया गया कि भारत के प्रमुख हिस्सों में सतह के तापमान के साथ-साथ, सतह और वायुमंडल के शीर्ष पर वायुमंडलीय प्रवाह में भी काफी गिरावट आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां