लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री को भेंट की गई पुस्तक ‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोविंद सिंह जी’ की पहली प्रति

By भाषा | Updated: July 9, 2021 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को दिवंगत बलजीत कौर तुलसी द्वारा लिखित ‘‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोविंद सिंह जी’’ की पहली प्रति भेंट की गई। कांग्रेस सांसद और कानूनविद के टी एस तुलसी ने यह पुस्तक प्रधानमंत्री को भेंट की।

बलजीत कौर तुलसी, के टी एस तुलसी की मां हैं। के टी एस तुलसी छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘स्वर्गीय बलजीत कौर तुलसी द्वारा लिखित ‘द रामायण ऑफ श्री गुरु गोविंद सिंह जी’ की पहली प्रति मुझे प्राप्त हुई। बलजीत कौर तुलसी जी प्रसिद्ध वकील के टी एस तुलसी की मां हैं। इस पुस्तक का प्रकाशन आईजीएनसीए ने किया है।’’

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात से संबंधित कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान के टी एस तुलसी ने सिख धर्म के आदर्श सिद्धांतों के बारे में बात की और साथ ही गुरबाणी शबद सुनाए।

उन्होंने कहा, ‘‘मन को छूने वाले थे उनके भाव।’’

प्रधानमंत्री ने के टी एस तुलसी द्वारा गाए गए गुरबाणी का एक ऑडियो भी साझा किया।

उल्लेखनीय है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्भाण के लिए हुए भूमि पूजन करने के बाद आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि गुरु गोविंद सिंह जी ने तो खुद ‘‘गोविंद रामायण’’ लिखी है।

उस समय इस वक्तव्य को लेकर प्रधानमंत्री की आलोचना की गई थी और दावा किया गया था कि गुरु गोविंद सिंह जी ने ऐसी कोई रचना नहीं की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां