लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन के बीच केजीएमयू में अगस्त से पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: June 13, 2020 15:42 IST

लखनऊ की जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में सामुदायिक रेडियो स्टेशन की शुरूआत अगस्त माह से होने की उम्मीद है। इस रेडियो स्टेशन में समाचारों, प्रेरणादायक गानों एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रसारण हिन्दी, अंग्रेजी और अवधी भाषा में किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में सामुदायिक रेडियो स्टेशन की शुरूआत अगस्त माह से होने की उम्मीद है।संस्थान के शताब्दी भवन फेज-2 की आठवीं मंजिल पर सामुदायिक रेडियो स्टेशन के लिये भवन का लोकार्पण भी किया जा चुका है।यह देश के किसी भी चिकित्सा संस्थान द्वारा प्रसारित किया जाने वाला पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन होगा।

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में सामुदायिक रेडियो स्टेशन की शुरुआत अगस्त माह से होने की उम्मीद है और इसके लिए फ्रीक्वेंसी आवंटित की जा चुकी है । संस्थान के शताब्दी भवन फेज-2 की आठवीं मंजिल पर सामुदायिक रेडियो स्टेशन के लिये भवन का लोकार्पण भी किया जा चुका है । भारत सरकार ने इस रेडियो स्टेशन के लिए 89.6 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी आवंटित की है और यह देश के किसी भी चिकित्सा संस्थान द्वारा प्रसारित किया जाने वाला पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन होगा।

इस रेडियो स्टेशन में समाचारों, प्रेरणादायक गानों एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रसारण हिन्दी, अंग्रेजी और अवधी भाषा में किया जाएगा। इसे 30 किलोमीटर के दायरे में सुना जा सकेगा। यह रेडियो स्टेशन शुरूआत में शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक सेवाएं देगा। इसके बाद स्टेशन से हर रोज 12 घंटे तक कार्यक्रमों के प्रसारण की योजना है। संस्थान के अधिकारी पिछले तीन साल से प्रयास कर रहे थे कि केजीएमयू का अपना एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन हो। उनके प्रयास अंतत: रंग लाए और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों से इस रेडियो की स्थापना के लिए हरी झंडी मिल गई।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर विनोद जैन को इसका कार्यकारी अधिकारी बनाया है । प्रो. विनोद जैन ने शनिवार को 'भाषा' को बताया कि इस रेडियो स्टेशन के जरिए संस्थान के प्रोफेसर और डॉक्टर संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों के साथ ही जीवनशैली और दिनचर्या में बदलाव के जरिए स्वस्थ बने रहने की जानकारी देंगे।

इसके जरिए यह बताया जाएगा कि विभिन्न बीमारियों के उपचार की सुविधा कहां-कहां उपलब्ध है। छोटी-मोटी बीमारियों को ठीक करने के देसी उपाय और घरेलू नुस्खे भी बताए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों के इंटरव्यू, समाचार, केजीएमयू द्वारा दी जा रही सुविधाएं और भविष्य की योजनाएं, विशेषज्ञों के व्याख्यान और अन्य संबंधिक कार्यक्रम भी इस रेडियो की प्रसारण सूची का हिस्सा होंगे।

इसके अलावा प्रेरक गीत-संगीत और धार्मिक कार्यक्रम भी प्रसारित किए जाएंगे। जैन ने बताया कि दो महीने में रेडियो के लिए आधारभूत ढांचा तैयार करने के साथ ही आउटसोर्सिंग के जरिए तकनीकी स्टाफ की भर्ती की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन