लाइव न्यूज़ :

जम्मू के पुंछ और उधमपुर में बर्ड फ्लू के पहले मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 31, 2021 17:46 IST

Open in App

जम्मू, 31 जनवरी जम्मू क्षेत्र के उधमपुर और पुंछ जिलों में तीन मृत पक्षियों के नमूनों की जांच में एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि हुई है जिसके बाद व्यापक स्तर पर पक्षियों को मारने का काम किया जा रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जम्मू के पशुपालन विभाग के उप निदेशक (पोल्ट्री एवं अनुसंधान) डी डी डोगरा ने कहा कि उधमपुर के जुगनू ब्लॉक में एक मोर तथा एक पालतू मुर्गे के नमूनों की जांच में एच5एन8 की पुष्टि हुई है और पुंछ के मंडी में एक जंगली कौवे में एच5एन1 के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

डोगरा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “जम्मू क्षेत्र से सामने आए संक्रमण के ये पहले मामले हैं लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि जांच के अधिकतर नतीजों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।”

डोगरा ने कहा कि विभाग ने अब तक 218 नमूने एकत्र कर जांच के लिए पंजाब के जालंधर भेज दिए हैं।

उन्होंने कहा कि उधमपुर और पुंछ में सामने आए संक्रमण के तीन मामलों के अलावा 115 नमूनों की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, वहीं अन्य नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभाग आवश्यक कदम उठा रहा है।

डोगरा ने कहा, “एक मुर्गे और एक मोर की जांच में बर्ड फ्लू संक्रमण पाए जाने के बाद, हमने एक किलोमीटर के क्षेत्र में पक्षियों को मारना और एक से दस किलोमीटर तक के दायरे में निगरानी रखना शुरू कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि इसके बारे में लोगों को भी जानकारी दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'