लाइव न्यूज़ :

मप्र में लव जिहाद को लेकर पहला मामला बड़वानी जिले में दर्ज

By भाषा | Updated: January 19, 2021 14:38 IST

Open in App

बड़वानी (मप्र) 19 जनवरी मध्यप्रदेश में ‘लव जिहाद’ पर बनाए गए कानून के तहत पुलिस ने पहला मामला बड़वानी जिले में दर्ज किया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर 28 वर्षीय एक विवाहित पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

बड़वानी थाना प्रभारी राजेश यादव ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर रविवार रात को पलसूद गांव के 28 वर्षीय निवासी सोहेल मंसूरी के खिलाफ बलात्कार और घार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस माह के शुरुआत में लागू इस कानून के तहत शादी के लिये लोगों के साथ धोखाधड़ी कर धर्मातरण कराने वालों को दंडित करने का प्रावधान हैं।

यादव ने बताया कि मामला पलसूद थाना क्षेत्र का है इसलिये आगे कार्रवाई के लिये वहां भेजा जा रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने खुद को सनी नाम से एक हिन्दू के तौर पर पेश किया और बाद में उसे पता चला कि वह शादीशुदा मुस्लिम पुरुष है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता के अनुसार उसने आरोपी से दूरी बनानी शुरू कर दी लेकिन वह शादी और धर्मांतरण के लिए महिला पर दबाव बनाता रहा।

मामला दर्ज होने के बाद शिकायत कर्ता महिला ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह लव जिहाद का मुद्दा है, इसलिये मैंने शिकायत कराई। लड़का मुस्लिम था और हिन्दू बनकर मेरे साथ संबंध बनाता रहा। उसने मेरे साथ मारपीट भी की और चार साल तक मेरा शारिक शोषण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल