लाइव न्यूज़ :

गोवा में ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया, ब्रिटेन से लौटा बच्चा मिला संक्रमित

By भाषा | Updated: December 27, 2021 14:57 IST

Open in App

पणजी, 27 दिसंबर ब्रिटेन से गोवा आए आठ साल के एक बच्चे के कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण का यह पहला मामला है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को ‘‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि लड़का 17 दिसंबर 2021 को ब्रिटेन से आया था और उसके ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में की गई जांच से हुई है।

राणे ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा तय किये गए प्रोटोकॉल के तहत सभी कदम उठाएगी और जरूरत पड़ेगी तो कड़े उपाय भी करेगी।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने आगामी नववर्ष समारोह के मद्देनजर पहले ही पर्यटन उद्योग से जुड़े हितधारकों से कह दिया है कि वे सतर्क रहें और सुनिश्चित करें कि उत्सव के दौरान कोविड-19 का प्रसार नहीं हो।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक रविवार को गोवा में कोविड-19 के 25 नए मामले सामने आए थे जिससे राज्य में अब तक सामने आये मामलों की संख्या बढ़कर 1,80,050 हो गई थी। राज्य में मृतक संख्या 3,519 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos