लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में ओमीक्रोन का पहला मामला आया सामने

By भाषा | Updated: December 12, 2021 15:10 IST

Open in App

अमरावती, 12 दिसंबर आंध्र प्रदेश में आयरलैंड से पहुंचे 34 वर्षीय एक विदेशी यात्री में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है। राज्य में वायरस के इस नए स्वरूप का पहला मामला सामने आया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह व्यक्ति पहले मुंबई पहुंचा था और कोविड-19 जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी। इसके बाद 27 नवंबर को उसे विशाखापत्तनम जाने की अनुमति मिल गई।

लोक स्वास्थ्य निदेशक ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ विजयनगरम में दूसरी बार आरटी-पीसीआर जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए हैदराबाद स्थित कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) भेजा गया और इसके जांच परिणाम में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई।’’

निदेशक ने कहा कि हालांकि, व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण नहीं थे और 11 दिसंबर को फिर से जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य में ओमीक्रोन का और मामले नहीं है।’’

निदेशक के मुताबिक अब तक राज्य में आए और संक्रमित पाए गए 15 विदेशी यात्रियों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए सीसीएमबी भेजे गए हैं। इसमें से 10 की रिपोर्ट मिली है, जिनमें से एक में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह