लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:52 IST

Open in App

शिमला, 26 दिसंबर हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का पहला मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने यह जानकारी दी।

अवस्थी ने बताया कि 12 दिसंबर को मंडी जिले में 45 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी और उसमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे थे। यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में उसकी आरटी-पीसीआर जांच की गई।

उन्होंने बताया कि मंडी के लोवर खलियार की निवासी महिला तीन दिसंबर को कनाडा से भारत लौटी थी और 14 दिन तक उसे गृह पृथक-वास में रखा गया था। इसके बाद 18 दिसंबर को उसके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिये नयी दिल्ली में एनसीडीसी भेजे गए थे ।

उन्होने कहा कि रविवार को दिल्ली से रिपोर्ट आई, जिसमें महिला के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालांकि महिला अब संक्रमण से उबर चुकी है और 24 दिसंबर को उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

अधिकारी ने कहा कि महिला ने कोविड-19 रोधी टीके एस्ट्राजेनेका की दोनों खुराकें ले ली थीं। 25 अप्रैल को उसने दूसरी खुराक ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?