लाइव न्यूज़ :

बिहार में ओमीक्रोन संक्रमण का पहला मामला

By भाषा | Updated: December 31, 2021 00:51 IST

Open in App

पटना, 30 दिसंबर पटना के 26 वर्षीय एक युवक के कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसने हाल ही में दिल्ली की यात्रा की थी। यह बिहार में ओमीक्रोन का पहला मामला है।

राज्य स्वास्थ्य सोसायटी के कार्यकारी निदेशक संजय कुमार सिंह ने राज्य में ओमीक्रोन स्वरूप का पहला मामला आने की पुष्टि की है। मरीज शहर के किदवईपुरी का रहने वाला है।

वहीं, बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 132 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में बृहस्पतिवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढकर 333 हो गयी है। एक महीने पहले प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 35 के आसपास थे और अब इसमें लगभग दस गुना वृद्धि हुई है।

राज्य में कुल मिलाकर 12096 लोग इस घातक वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में इस रोग के कारण किसी की मौत होने की सूचना नहीं है।

प्रदेश में अब तक 7,76,738 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं वहीं राज्य में अब तक कोविड रोधी टीकों की 9.93 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह