लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में ओमीक्रोन का पहला मामला, सात साल के बच्चे में संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:00 IST

Open in App

कोलकाता, 15 दिसंबर पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के ओमीक्रोन स्वरूप का पहला मामला सामने आया और प्रदेश के मुर्शिदाबाद जिले में सात साल के बच्चे में इसकी पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि यह बच्चा अबू धाबी से हैदराबाद होते हुए पश्चिम बंगाल लौटा है। वह कोलकाता हवाईअड्डे से मालदा अपने रिश्तेदार के यहां गया था।

उन्होंने बताया, ''लड़का अपने माता-पिता के साथ अबू धाबी से हैदराबाद गया, जहां वह जांच में ओमीक्रोन संक्रमित पाया गया। उसने हैदराबाद शहर में प्रवेश नहीं किया था। वह 11 दिसंबर को कोलकाता लौट आया।’’

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''राज्य के स्वास्थ्य विभाग को बुधवार सुबह ही हैदराबाद के अधिकारियों द्वारा उसकी ओमीक्रोन रिपोर्ट के बारे में सतर्क कर दिया गया था।'' उन्होंने कहा कि सात-वर्षीय बच्चे को मालदा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले, अधिकारी ने कहा था कि मुर्शिदाबाद के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे के माता-पिता को पृथकवास में रखा गया है और उनके संपर्क में आने वालों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, ''विमान में उसके साथ यात्रा करने वाले लोगों को ट्रैक करना आसान काम नहीं होगा। लेकिन इसे करना ही होगा। यह आश्चर्य की बात है कि कोविड-19 जांच में संक्रमित किये जाने के बावजूद, उसे अपने माता-पिता के साथ यात्रा करने की अनुमति कैसे दी गई। उसकी जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट अभी भी लंबित थी।''

यह पूछे जाने पर कि क्या एक बार फिर जांच की जाएगी, अधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

उन्होंने कहा, ''हालांकि, हम निश्चित रूप से लड़के के संपर्क में आने वालों के नमूनों की जांच करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू