महाराष्ट्र में ‘ओमीक्रोन’ का पहला मामला, दक्षिण अफ्रीका से लौटा व्यक्ति संक्रमित मिला: अधिकारी

By भाषा | Updated: December 4, 2021 20:14 IST2021-12-04T20:14:26+5:302021-12-04T20:14:26+5:30

First case of 'Omicron' in Maharashtra, person returned from South Africa found infected: Officials | महाराष्ट्र में ‘ओमीक्रोन’ का पहला मामला, दक्षिण अफ्रीका से लौटा व्यक्ति संक्रमित मिला: अधिकारी

महाराष्ट्र में ‘ओमीक्रोन’ का पहला मामला, दक्षिण अफ्रीका से लौटा व्यक्ति संक्रमित मिला: अधिकारी

मुंबई, चार दिसंबर महानगर के पास कल्याण डोंबिवली नगर निकाय क्षेत्र का एक व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाया गया है। महाराष्ट्र में इस स्वरूप के संक्रमण का यह पहला मामला है।

अधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दिल्ली में कहा कि 33 वर्षीय यह व्यक्ति 23 नवंबर को मुंबई के लिए उड़ान भरने से पहले दुबई के रास्ते दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचा था जहां उसने कोविड जांच के लिए नमूना दिया था।

इससे पहले, कर्नाटक और गुजरात में भी ‘ओमीक्रोन’ से जुड़े मामले मिल चुके हैं।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉक्टर अर्चना पाटिल ने मुंबई में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कल्याण डोंबिवली नगर निकाय क्षेत्र का एक व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। यह राज्य में पहला आधिकारिक मामला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (व्यक्ति) चार लोगों के एक समूह के साथ आया था। उनकी आरटी-पीसीआर जांच और जीनोम अनुक्रमण भी किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: First case of 'Omicron' in Maharashtra, person returned from South Africa found infected: Officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे