लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में ‘ओमीक्रोन’ का पहला मामला, देश में अब तक सामने आए चार मामले

By भाषा | Updated: December 4, 2021 21:53 IST

Open in App

मुंबई, चार दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले का एक व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित पाया गया है। महाराष्ट्र में इस स्वरूप के संक्रमण का यह पहला और देश में चौथा मामला है।

महाराष्ट्र में सामने आए मामले के बारे में अधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दिल्ली में कहा कि 33 वर्षीय यह व्यक्ति 23 नवंबर को दुबई के रास्ते दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचा था, जहां उसने कोविड जांच के लिए नमूना दिया था। इसके बाद उसने मुंबई के लिए उड़ान पकड़ी थी।

इस संबंध में एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि व्यक्ति को हल्का बुखार है, लेकिन उसे कोविड-19 के अन्य लक्षण नहीं हैं।

इससे पहले, कर्नाटक में दो और गुजरात में ‘ओमीक्रोन’ से जुड़ा एक मामला सामने आ चुका है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉक्टर अर्चना पाटिल ने मुंबई में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कल्याण डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र का एक व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। यह राज्य में पहला आधिकारिक मामला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह (व्यक्ति) चार लोगों के एक समूह के साथ आया था। उनकी आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी और जीनोम अनुक्रमण भी किया जाएगा।’’

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि केडीएमसी इलाके के रहनेवाले इस संक्रमित व्यक्ति ने अभी तक कोई टीका नहीं लगवाया है। उसे डोंबिवली स्थित एक देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विभाग ने कहा, ‘‘वह 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से दुबई और दिल्ली के रास्ते मुंबई लौटा। उसे हल्का बुखार है, लेकिन कोविड-19 के कोई अन्य लक्षण नहीं हैं।"

इसने कहा कि उच्च जोखिम वाले माने जा रहे सभी 12 व्यक्तियों (संक्रमित व्यक्ति के रिश्तेदार और सह-यात्री) का पता लगा लिया गया है और उनकी कोविड-19 जांच की गई है, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। विभाग ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति के साथी यात्रियों सहित अन्य 23 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

विभाग ने कहा कि इस बीच, महाराष्ट्र के पुणे निवासी 60 वर्षीय एक व्यक्ति जाम्बिया से लौटने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया लेकिन उसके जीनोम अनुक्रमण से पता चला है कि वह डेल्टा के उपस्वरूप से संक्रमित था।

केडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि जो व्यक्ति ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित मिला है, वह एक इंजीनियर है।

कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के महामारी नियंत्रण प्रकोष्ठ की प्रमुख डॉ प्रतिभा पनपाटिल ने कहा, "विभिन्न देशों से डोंबिवली-कल्याण क्षेत्र आए छह व्यक्ति अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जो पृथक-वास में हैं।"

इनमें से चार नाइजीरिया से और एक-एक व्यक्ति रूस तथा नेपाल से आया है।

डॉक्टर पनपाटिल ने कहा, "सभी छह लोगों की हालत स्थिर है। उनमें लक्षण नहीं हैं और उनमें से कोई भी उच्च जोखिम वाले देशों से नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग