लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में ओमीक्रोन का पहला मामला पाया गया: मंत्री

By भाषा | Updated: December 15, 2021 22:28 IST

Open in App

चेन्नई, 15 दिसंबर तमिलनाडु में कुछ दिन पहले नाइजीरिया से आया 47 वर्षीय व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है और यह राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप का पहला मामला है। राज्य के मंत्री मा सुब्रमण्यन ने यह जानकारी दी।

इस बीच, केरल में भी चार और लोग ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए।

तमिलनाडु के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री सुब्रमण्यन ने बताया कि ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया व्यक्ति अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ 10 दिसंबर को दोहा के जरिए नाइजीरिया से यहां आया था और वे सभी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इन सभी में बीमारी के लक्षण नहीं हैं। इन लोगों को चेन्नई में ‘किंग इंस्टीट्यूट ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन एंड रिसर्च’ में भर्ती कराया गया था और उनका ‘‘स्वास्थ्य ठीक’’ है।

सुब्रमण्यन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनके नमूने की प्रारंभिक जांच में एस-जीन पाया गया था, जिससे उनके ओमीक्रोन से संक्रमित होने का संदेह बढ़ गया था। हमें राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान से भेजे गए जांच के परिणाम मिल गए हैं और इस यात्री के ओमीक्रोन से संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यात्री के ओमीक्रोन से संक्रमित पाए जाने के बाद हमें 16 वर्षीय किशोर समेत उसके परिवार के छह अन्य सदस्यों के भी इसी स्वरूप से संक्रमित होने का संदेह है। हमें यात्री के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि संबंधी परिणाम कुछ मिनट पहले मिला।’’

इस बीच, केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बुधवार रात बताया कि राज्य में चार और मरीजों में ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है और इसी के साथ केरल में इस स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। देश में ओमीक्रोन से संक्रमित लोगों की संख्या 73 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल