लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के बुलढाना में ‘ओमीक्रोन’, के पहले मामले की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 15, 2021 20:42 IST

Open in App

बुलढाना, 15 दिसंबर महाराष्ट्र के बुलढाना में बुधवार को कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के पहले मामले की पुष्टि हुई। दुबई से लौटे 67 वर्षीय बुजुर्ग के इस स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि इसी के साथ राज्य में ‘ओमीक्रोन’ के मामले बढ़कर 29 हो गए हैं।

बुलढाना के आवासीय उपकलेक्टर दिनेश गीते ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक स्थानीय निवासी हैं और वह तीन दिसंबर को दुबई से बुलढाना लौटे थे। वह आठ दिसंबर को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था।

गीते ने बताया, “ आज रिपोर्ट आई है और पुष्टि हुई है कि वह ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित हुए हैं।”

गीते ने कहा कि मरीज की हालत स्थिर है और वह ठीक हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों और करीबी संपर्कों की भी जांच कराई गई थी लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू