लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में कोरोना वायरस के नए ‘स्ट्रेन’ का पहला मामला आया सामने

By भाषा | Updated: December 30, 2020 16:25 IST

Open in App

कोलकाता, 30 दिसम्बर पश्चिम बंगाल में ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) का पहला मामला दर्ज किया गया है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी का बेटा लंदन से आने के बाद ‘म्यूटेंट स्ट्रेन’ वीयूआई-202012/01 से संक्रमित पाया गया है।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ सरकारी अस्पताल के ‘सुपर-स्पेशलिस्ट सेक्शन’ में उसका इलाज चल रहा है। हमने उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों का पृथक रहने की सलाह दी है।’’

उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले कोलकता लौटने पर ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ पर जांच के दौरान युवक संक्रमित पाया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ उसके सम्पर्क में आए छह अन्य लोगों के संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई थी। उसके ब्रिटेन से लौटने के बाद उसके नमूनों को आनुवंशिक विश्लेषण के लिए भेजा गया था। इस जांच में उसके वायरस के नए ‘स्ट्रेन’ से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसकी रिपोर्ट दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र को भेजी गई है।’’

देश में वायरस के इस नए ‘स्ट्रेन’ के 20 मामले सामने आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू