लाइव न्यूज़ :

पंजाब में ओमीक्रोन से संक्रमण का पहला मामला सामने आया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 23:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 दिसंबर पंजाब में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। इस महीने 36 वर्षीय एक व्यक्ति स्पेन से राज्य में आया था जिसके नमूने की जांच में वायरस के इस स्वरूप की पुष्टि हुई है।

इस बीच, पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओ पी सोनी ने कहा कि राज्य में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर फिलहाल रात्रि कर्फ्यू की आवश्यकता नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति चार दिसंबर को भारत पहुंचा था और पंजाब के नवांशहर में अपने रिश्तेदारों के यहां गया था। अधिकारी ने कहा कि भारत पहुंचने के बाद व्यक्ति की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन 12 दिसंबर को उसकी जांच में संक्रमण पाया गया। इसके बाद संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया और उसके नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया।

कोविड-19 के लिए राज्य निगरानी अधिकारी डॉ राजीव भास्कर ने कहा, “28 दिसंबर को आई जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट में उसके ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।”

अधिकारी ने कहा कि 25 दिसंबर को व्यक्ति की पुनः जांच हुई जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पंजाब में कोविड की स्थिति का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री सोनी ने कहा कि सरकार की फिलहाल रात में कर्फ्यू लगाने की कोई योजना नहीं है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय का भी कार्यभार संभालने वाले सोनी ने अधिकारियों को जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो