लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण का पहला मामला

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:56 IST

Open in App

इंफाल, 27 दिसंबर मणिपुर में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने बताया कि सोमवार को तंजानिया से लौटे 48 वर्षीय व्यक्ति में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है।

विभाग ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति इंफाल वेस्ट जिले का निवासी है और वह हाल में तंजानिया से दिल्ली होते हुए वापस आया है।

भारत लौटने के आठवें दिन व्यक्ति की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। उसके नमूने को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए इंफाल के ‘जैव संसाधन और सतत विकास संस्थान’ भेजा गया था। निदेशालय ने कहा कि मरीज को यहां जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा विज्ञान संस्थान में पृथक-वास में रखा गया है और उसमें कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं।

संक्रमित व्यक्ति के तापमान, नाड़ी और श्वांस दर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। निदेशालय ने कहा कि ओमीक्रोन संक्रमित मरीज के तीन अन्य परिजनों की जांच में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है लेकिन उनके जीनोम सिक्वेंसिंग के नतीजे आने बाकी हैं।

मणिपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 1,25,723 हो गए। पूर्वोत्तर के राज्य में अभी 182 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 1,23,540 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी से अब तक यहां 2,001 मरीजों की जान जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है