महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस स्वरूप से मौत का पहला मामला, रत्नागिरी में महिला की मृत्यु

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:44 IST2021-06-25T19:44:19+5:302021-06-25T19:44:19+5:30

First case of death due to Delta Plus form in Maharashtra, woman dies in Ratnagiri | महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस स्वरूप से मौत का पहला मामला, रत्नागिरी में महिला की मृत्यु

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस स्वरूप से मौत का पहला मामला, रत्नागिरी में महिला की मृत्यु

मुंबई, 25 जून महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से मौत होने का पहला मामला सामने आया है और एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि रत्नागिरी के सिविल अस्पताल में एक बुजुर्ग महिला की इस बीमारी से मौत हो गयी।

रत्नागिरी के अतिरिक्त जिलाधिकारी संजय शिंदे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि महिला संगमेश्वर की रहने वाली थीं और उन्हें कुछ दिन पहले मुंबई से 330 किलोमीटर दूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि महिला की मौत की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थीं।

शिंदे ने कहा कि जिला अधिकारियों को जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को कोविड संबंधी उचित व्यवहार के पालन के बारे में संवदेनशील बनाने को कहा गया है।

इस बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि अब तक देश में अनुक्रमण (जीनोम) किये गये 45000 नमूनों में से कोविड के डेल्टा प्लस स्वरूप के 48 मामले सामने आये और उनमें से सबसे अधिक 20 मामले महाराष्ट्र से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: First case of death due to Delta Plus form in Maharashtra, woman dies in Ratnagiri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे