लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के चलते मौत का पहला मामला सामने आया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 13:41 IST

Open in App

मुंबई, 13 अगस्त मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के चलते 63 वर्षीय महिला की मौत का पहला मामला सामने आया है। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि वायरस के इस स्वरूप से जुलाई में जान गंवाने वाली बुजुर्ग महिला को कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराकें दी गई थीं।

उन्होंने कहा कि महिला की मौत के बाद उनके करीबी संपर्क में रहे कम से कम दो अन्य लोगों में भी वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वायरस के यह स्वरूप बेहद संक्रामक है।

अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र में डेल्टा स्वरूप के चलते यह मौत का दूसरा मामला है। इससे पहले रत्नागिरि जिले में 13 जून को 80 वर्षीय महिला की मौत वायरस के इस स्वरूप के कारण हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस बुजुर्ग महिला ने टीके की एक भी खुराक नहीं ली थी।

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि हालिया मामले में पूर्वी मुंबई उपनगर के घाटकोपर की निवासी महिला की 27 जुलाई को एक अस्पताल के आईसीयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। राज्य सरकार के अधिकारियों को 11 अगस्त को इस बात की जानकारी हुई कि मृतक महिला डेल्टा प्लस रूवरूप से संक्रमित थी। यह बात जीनोम श्रृंखला परीक्षण रिपोर्ट के बाद सामने आई।

उन्होंने कहा कि मृतक महिला के छह करीबी लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिनमें से दो लोगों में डेल्टा प्लस स्वरूप की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र