लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में ‘ब्लैक फंगस’ से मौत का पहला मामला सामने आया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 20:43 IST

Open in App

कोलकाता, 22 मई पश्चिम बंगाल में ‘ब्लैक फंगस’ से मौत का पहला मामला सामने आया है। कोलकाता के एक अस्पताल में 32 वर्षीय महिला की म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के कारण मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कोलकाता के हरिदेवपुर की रहनेवाली शम्पा चक्रवर्ती को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद शंभूनाथ पंडित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह महिला की ‘ब्लैक फंगस’ के कारण मौत हो गई। महिला मधुमेह से पीड़ित थी और इंसुलिन ले रही थी।

वर्तमान में राज्य में पांच मरीज इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ये सभी मरीज पड़ोसी राज्य बिहार और झारखंड से हैं। हम लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।’’

स्वास्थ्य विभाग ने ‘ब्लैक फंगस’ मामलों से निपटने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की है और एक परामर्श भी तैयार किया है।

परामर्श में आंखों या नाक में दर्द, बुखार, माथा दर्द, जुकाम, सांस लेने में दिक्कतें, उल्टी जैसे कुछ लक्षण बताए गए हैं।

परामर्श में कहा गया है कि अनियंत्रित मधुमेह, स्टेरॉयड ले रहे मरीज, आईसीयू में लंबे वक्त रहने, पहले से कई रोगों से ग्रस्त होने की स्थिति में फंगल संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। लोगों को मास्क पहनने, अन्य सावधानी बरतने की भी सलाह दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह