लाइव न्यूज़ :

पंजाब में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया, मृत बत्तख के नमूने संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:29 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 जनवरी पंजाब में मृत बत्तख के नमूने के ‘एच5एन1’ से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में ‘एवियन इन्फ्लूएंजा’ (बर्ड फ्लू) के पहले मामले की पुष्टि हो गई है।

वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मोहाली के सिसवन बांध जलाशय के पास एक बत्तख मृत मिली थी, जिसके नमूने आठ जनवरी को परीक्षण के लिए जालंधर स्थित उत्तर क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला (एनआरडीडीएल) भेजे गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि एनआरडीडीएल में नमूनों के जांच में संदिग्ध पाए जाने के बाद इन्हें जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भेजा गया था।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कल हमें नमूनों के ‘एच5एन1’ से संक्रमित होने की रिपोर्ट मिली।’’

उन्होंने बताया कि हर दिन पक्षियों के मल के 50 नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

मोहाली के डेरा बस्सी के बेहरा गांव स्थित दो कुक्कुट पालन केंद्रों से भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। एनआरडीडीएल जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद इन नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा गया था।

हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि होने के बाद पंजाब में इस महीने एहतियाती तौर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग