लाइव न्यूज़ :

शारंग तोप की पहली खेप 31 मार्च से पहले भारतीय सेना में, जानिए खासियत, क्या है मारक झमता

By भाषा | Updated: January 21, 2020 19:55 IST

शारंग तोप के कार्यक्रम समन्वयक बिग्रेडियर जयंतकर ने मंगलवार को पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘देश में 18 उन्नत शारंग तोप की पहली खेप 31 मार्च से पहले भारतीय सेना में शामिल होगी।”

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि इस तोप को विभिन्न मानकों पर परख लिया गया है।इसे शून्य डिग्री तापमान से 45 डिग्री तापमान तक मौसम की स्थितियों में परखा गया है।

देश में बनी 39 किलोमीटर तक मार करने वाली 18 उन्नत शारंग तोपों की पहली खेप इस वित्त वर्ष के अंत तक भारतीय सेना में शामिल होगी शारंग तोप के कार्यक्रम समन्वयक बिग्रेडियर जयंतकर ने मंगलवार को पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘देश में 18 उन्नत शारंग तोप की पहली खेप 31 मार्च से पहले भारतीय सेना में शामिल होगी।”

उन्होंने बताया कि इस तोप को विभिन्न मानकों पर परख लिया गया है। इसे शून्य डिग्री तापमान से 45 डिग्री तापमान तक मौसम की स्थितियों में परखा गया है। उन्होंने बताया कि देश में बनी इस तोप की मारक क्षमता 39 किलोमीटर तक है।

इसके साथ ही तोप की बैरल गन को 133 मिलीमीटर से 155 मिलीमीटर में उन्नत किया गया है तथा इसकी मारक क्षमता में पहले से 12 किलोमीटर का इजाफा किया गया है। उन्होने बताया कि जबलपुर जिले में स्थित एक दशक पुरानी गन कैरेज फैक्ट्री (जीसीएफ) ने शारंग तोप को उन्नत करने के लिये वैश्विक स्तर पर करार हासिल किया था।

शारंग के उन्नयन कार्यक्रम में आयुध कारखानों, डीआरडीओ और भारतीय सेना के दल शामिल रहे हैं। 

टॅग्स :भारतीय सेनानरेंद्र मोदीमध्य प्रदेशजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं