लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के टीके की पहली खेप नगालैंड पहुंची

By भाषा | Updated: January 14, 2021 21:04 IST

Open in App

कोहिमा,14 जनवरी कोविड-19 से बचाव के लिए 26,500 टीकों की पहली खेप बृहस्पतिवार को नगालैंड पहुंच गई।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खुराकें दिल्ली से एक विमान के जरिए दीमापुर हवाई अड्डे पर पहुंची।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान निदेशक विजोली सुओखरी ने यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘ हमें पहली खेप मिल गई है, टीकाकारण अभियान के पहले चरण में 50 प्रतिशत की आवश्यकता है, जो 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।’’

उन्होंने कहा मुख्यंमत्री नेफ्यू रियो की मौजूदगी में 16जनवरी को नगालैंड देश भर में टीकाकारण कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत में शामिल होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल्ली में नौ बजे इसकी शुरुआत करने के बाद यहां टीकाकारण अभियान शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि राज्य में यह अभियान चार चरण में होगा, पहले दो निशुल्क होंगे और इसमें सरकारी और निजी क्षेत्रों के 19,690 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

टीके के दुष्प्रभाव और इससे संबंधित अन्य शंकाओं पर उन्होंने कहा कि शरीर में दर्द होने और बुखार आने जैसे मामूली लक्षण हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे