लाइव न्यूज़ :

केरल के सैनिक स्कूल कषकूटम में लड़कियों के पहले बैच ने लिया प्रवेश

By भाषा | Updated: September 8, 2021 15:00 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ सितंबर केरल में 1962 में एकमात्र सैनिक स्कूल की स्थापना के बाद पहली बार लड़कियों ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2021 उत्तीर्ण कर सैनिक स्कूल कषकूटम (एसएसकेजेडएम) में 2020-21 अकादमिक सत्र में प्रवेश लिया।

बुधवार को यहां जारी एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया कि केरल की सात, बिहार की दो और उत्तर प्रदेश की एक लड़की के स्वागत के लिए स्कूल के प्रेक्षागृह में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक कर्नल धीरेन्द्र कुमार ने कैडेटों को संबोधित किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि छात्राओं के पहले बैच के स्वागत के लिए पिछले एक साल से स्कूल की अवसंरचना को बड़े स्तर पर बदला जा रहा है। सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा 2018-19 अकादमिक सत्र में सैनिक स्कूल में लड़कियों का प्रवेश एक सफल प्रयोग था।

इस साल 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में घोषणा की थी कि वर्तमान अकादमिक सत्र से सभी 33 सैनिक स्कूलों में लड़कियों को प्रवेश दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं