लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद : मंदिर में चोरी, साधु का शव भी मिला

By भाषा | Updated: February 12, 2021 14:59 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), 12 फरवरी नगर के थाना कोतवाली उत्तर में स्थित गोपाल आश्रम मंदिर से बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात चोरों ने गुल्लक में रखी नकदी चुरा ली।

सूचना मिलने पर पुलिस ने जब तलाशी ली तो मंदिर परिसर में बने एक कमरे में वर्षों से रह रहे साधु का शव भी मिला।

पुलिस अधीक्षक नगर एमसी मिश्रा ने बताया कि गोपाल आश्रम मंदिर की गुल्लक से अज्ञात चोर हजारों रुपए की नकदी चुरा ले गए। मंदिर परिसर में सीसीटीवी ना होने के कारण आसपास लगे कैमरों से पड़ताल की जा रही है। पड़ोस में लगे सीसीटीवी के फुटेज में दो नकाबपोश युवक दिख रहे हैं, उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की पड़ताल के दौरान मंदिर के एक कमरे से 70 वर्षीय साधु दीनदयाल का शव मिला है। वहां पीने के लिए दूध रखा हुआ है, पुलिस पहली नजर में इसे बीमारी और उम्र के कारण हुई मौत मान रही है।

अधिकारी ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos