लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद: कोविड का टीका नहीं लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों का वेतन रोकने का फरमान

By भाषा | Updated: June 2, 2021 11:30 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), दो जून कोविड-19 टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। फिरोजाबाद जिले में प्रशासन ने टीकाकरण नहीं कराने वाले सरकारी कर्मचारियों का मई महीने का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इस फरमान से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौर ने बुधवार को बताया कि जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने पिछले दिनों 'वैक्सीनेशन नहीं तो वेतन नहीं' का मौखिक आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि किसी विभाग में कर्मचारियों द्वारा अपना टीकाकरण नहीं कराया गया तो विभाग अध्यक्ष को उसके खिलाफ कार्रवाई करने और टीका नहीं लगवाने तक मई का वेतन न देने का आदेश दिया गया है।

गौर ने बताया कि इस पर अमल के लिए जिला कोषाधिकारी समेत सभी विभागाध्यक्ष को निर्देशित कर दिया गया है और उनसे सूची बनाकर टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिलाधिकारी के इस मौखिक फरमान के बाद सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है और तनख्वाह रुकने के डर से वे टीकाकरण कराने के लिए प्रयासरत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल