लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद : खाली प्लॉट में मिला कांच कारखाने के श्रमिक का शव

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:41 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), 24 नवंबर नगर के थाना दक्षिण क्षेत्र लालऊ में बुधवार सुबह एक युवक का शव एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला। पुलिस उसके शव पर मिले चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जता रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि थाना दक्षिण के क्षेत्र लालऊ निवासी 32 वर्षीय राहुल भारद्वाज कांच कारखाने में श्रमिक का काम करता था। मंगलवार शाम वह घर से कारखाने को गया था और आज तड़के उसका शव कारखाने के समीप एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से उसका शिनाख्त किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल प्रथम दृष्टया लगता है कि उसकी हत्या ईंट से कुचल कर की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?