लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में पेशी से लौट रहे युवकों पर गोलीबारी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 18:05 IST

Open in App

भिवानी, एक अप्रैल हरियाणा के चरखी दादरी में अदालत में पेशी के बाद घर लौट रहे युवकों पर बृहस्पतिवार को छह बदमाशों ने गोलीबारी की, जिसमें एक युवक घायल हो गया।

एसपी रामसिंह विश्नोई ने बताया अदालत में पेशी के बाद कार से घर जा रहे युवकों पर गोलीबारी की गई है, जिसमें चंद्रपाल नामक युवक घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल युवक को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि शहर के चरखी गेट निवासी चंद्रपाल फोगाट, संदीप, दीपक, उमेद और बलवंत बृहस्पतिवार को एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में दादरी अदालत में गये थे और पेशी के बाद वे सभी चंद्रपाल के घर जाने के लिए निकले थे।

पुलिस के अनुसार इसी दौरान मधुरी घाटी के निकट तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने इन पर गोलीबारी की और अचानक गोली चलते ही चंद्रपाल और अन्य युवक पैदल ही अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

उन्होंने बताया कि गोली लगने से चंद्रपाल घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले को गैंगवार से भी जोड़कर देख रही है क्योंकि जिन युवकों पर गोलीबारी की गई है, उनके खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विश्नोई ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी की फुटेज भी ली गई है ताकि आरोपियों की पहचान में मदद मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो