जमानत पर रिहा दो भाईयों पर गोलीबारी, एक घायल

By भाषा | Updated: December 24, 2020 15:38 IST2020-12-24T15:38:13+5:302020-12-24T15:38:13+5:30

Firing on two brothers released on bail, one injured | जमानत पर रिहा दो भाईयों पर गोलीबारी, एक घायल

जमानत पर रिहा दो भाईयों पर गोलीबारी, एक घायल

मुजफ्फरनगर, 24 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भाजपा नेता की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आए दो भाइयों पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कंवरपाल और उसका भाई रविंद्र बुधवार शाम को चरथावल थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल पर सवार थे तभी एक कार में सवार कुछ लोगों ने उन पर गोलीबारी की।

पुलिस ने कहा कि कवंरपाल को गोली लगी और वह अस्पताल में भर्ती है, जबकि रविंद्र हमले में बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों भाई करीब एक साल पहले देवबंद में भाजपा नेता दारा सिंह की हत्या के आरोपी हैं। वे कुछ दिन पहले जमानत पर रिहा हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Firing on two brothers released on bail, one injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे