लाइव न्यूज़ :

दोस्त के साथ साजिश रच कर खुद पर चलवाई गोली, दोस्त गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 15, 2021 21:47 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),15अक्टूबर थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 8 में बुधवार सुबह एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में गोली लगने के मामले में पुलिस ने घायल व्यक्ति के दोस्त को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति शिवकुमार को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शिवकुमार ने हिंदू होते हुए अपना नाम साबिर रखकर, नजमा नामक महिला से दूसरी शादी की थी। नजमा भी अपने पहली पति को छोड़ चुकी है। पहले पति से उसकी दो बेटियां हैं।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि शिव कुमार के खिलाफ खोड़ा थाने में अपनी नाबालिक सौतेली बेटियों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज है और शिवकुमार ने अपनी दूसरी पत्नी के ऊपर दबाव बनाने के उद्देश्य से अपने साथी अभय के साथ मिलकर योजना बनाई, तथा योजना के तहत बुधवार को सेक्टर 8 में अभय ने शिवकुमार को पर गोली चला दी।

वहीं शिवकुमार ने आरोप लगाया कि उसकी दूसरी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके ऊपर गोली चलवाई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को सच्चाई का पता चला, तथा आज पुलिस ने अभय को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अभय तथा शिवकुमार टेंपो चलाते हैं। दोनों दोस्त हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos