रोहिणी अदालत में गोलीबारी : जिस जेल में गोगी, टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं, उसकी सुरक्षा बढ़ी

By भाषा | Updated: September 25, 2021 12:33 IST2021-09-25T12:33:35+5:302021-09-25T12:33:35+5:30

Firing in Rohini court: Security increased in the jail where Gogi, Tillu gang members are lodged | रोहिणी अदालत में गोलीबारी : जिस जेल में गोगी, टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं, उसकी सुरक्षा बढ़ी

रोहिणी अदालत में गोलीबारी : जिस जेल में गोगी, टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं, उसकी सुरक्षा बढ़ी

नयी दिल्ली, 25 सितंबर रोहिणी अदालत कक्ष में गोलीबारी में तीन गैंगस्टर के मारे जाने की घटना के एक दिन बाद उन जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है जहां गोगी और टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जेल में बंद गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के वकील के वेष में आए दो हमलावर शुक्रवार को भीड़भाड़ वाली रोहिणी अदालत कक्ष के अंदर नाटकीय रूप से गोलीबारी में मारे गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया, ‘‘सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारी उन जेलों पर कड़ी नजर रख रहे हैं जहां गोगी और टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं।’’ पुलिस को संदेह है कि अदातल कक्ष की घटना के पीछे टिल्लू गिरोह का हाथ है।

गोगी और टिल्लू गिरोह के बीच कथित तौर पर कई साल से टकराव है। अदालत कक्ष में गोलीबारी की घटना के वीडियो फुटेज में पुलिसकर्मी और वकील अदालत कक्ष संख्या 207 के अंदर गोलियां चलने के दौरान दहशत में भागते दिखे। घटना ने सुरक्षा खामियों को उजागर किया है। वकीलों के वेष में दो बंदूकधारी प्रतिद्वंद्वी गिरोह के थे।

पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1.15 बजे हुई, जब गोगी को सुनवाई के लिए अदालत कक्ष में ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Firing in Rohini court: Security increased in the jail where Gogi, Tillu gang members are lodged

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे