लाइव न्यूज़ :

रोहिणी की अदालत में गोलीबारी: दिल्ली पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया से पूछताछ की

By भाषा | Updated: September 30, 2021 01:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले हफ्ते रोहिणी अदालत कक्ष में जितेंद्र गोगी की हत्या के मामले में बुधवार को जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया से पूछताछ की।

जेल अधिकारियों ने बताया कि मंडोली कारागार के जेल नंबर 15 में बंद टिल्लू ताजपुरिया पर शुक्रवार को हुई गोलीबारी के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक होने का संदेह है। हत्या की साजिश कथित तौर पर जेल के अंदर ही रची गई थी। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने बुधवार शाम को जेल में ताजपुरिया से पूछताछ की।

सूत्रों ने बताया था कि मामले की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ताजपुरिया इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से अपने सहयोगियों के संपर्क में था और उन्हें निर्देश दे रहा था कि योजना पर कैसे अमल करना है।

शुक्रवार को दो हमलावर राहुल त्यागी और जगदीप वकीलों के वेश में रोहिणी अदालत में घुसे और गैंगस्टर गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि बाद में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वे भी मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे