लाइव न्यूज़ :

पीएमसीएच में गोलीबारी, एक युवती सहित तीन जख्मी

By भाषा | Updated: May 4, 2021 23:28 IST

Open in App

पटना, चार मई पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) परिसर में अनिधिकृत तौर पर चलने वाले एंबुलेंस चालकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में दो बार हुई गोलीबारी में एक युवती समेत तीन व्यक्ति जख्मी हो गए ।

पीरबहोर थाने के प्रभारी रिजवान अहमद खान ने बताया कि घायलों में शोएब, आयुष और अपनी माता-पिता के इलाज के लिए आयी एक अन्य युवती (17) शामिल है।

उन्होंने बताया कि पीएमसीएच परिसर में स्वीपर क्वार्टर के समीप शोएब पर मंगलवार की दोपहर अज्ञात लोगों द्वारा गोलीबारी की गयी और बदले की कार्रवाई में दो-तीन हमलावरों ने शाम करीब 5.30 बजे अस्पताल के टाटा वार्ड के पास गोलियां चलायीं, जिसमें आयुष नामक एक युवक तथा एक अन्य युवती जख्मी हो गयी।

खान ने बताया कि युवती खतरे बाहर है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जबकि शोएब और आयुष अभी पीएमसीएच में भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि पीएमसीएच परिसर में गोलीबारी की इस दोनों वारदात में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया