लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फायरिंग से मचा हड़कंप, एक गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 18, 2018 03:19 IST

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अचानक फायरिंग का मामला सामने आया है। इस फायरिंग से आस पास हड़कंप मच गया।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्त: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अचानक फायरिंग का मामला सामने आया है। इस फायरिंग से आस पास हड़कंप मच गया। वहीं, इस मामले ने पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

खबर के अनुसार 16 अगस्त यानि गुरुवार को रात करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि एयरपोर्ट पर सीआईएसफ के चेक पोस्ट पर कई राउंड फायरिंग हुई है। ऐसे में पुलिस को पूरा शक हुआ कि इसके पीछ आतंकी हाथ हो सकता है।

इसके बाद पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। जांच ते बाद पता चला कि फायरिंग तो हुई थी लेकिन यह कोई आतंकी हमला नहीं था। पुलिस जांच के मुताबिक एयरपोर्ट के डीसीपी संजय भाटिया के मुताबिक संगम विहार का रहने वाला शंकर नाम का एक लड़का एक टैक्सी कार में यात्री के तौर पर बैठा था। 

टैक्सी अनिल कुमार नाम का शख्स चला रहा था। वह जैसे ही टैक्सी को सीआईएसएफ चेक पोस्ट पर रोका गया, टैक्सी ड्राइवर उतरने लगा लेकिन टैक्सी में बैठे शंकर ने ड्राइविंग सीट पर बैठकर कार को भगाने की कोशिश की। ऐसे में जब जवानों ने उसे रोका तो वह मारपीट करने लगा। ऐसे में मजबूरी में उपद्रव देखकर सीआईएसएफ के जवानों ने दो राउंड फायरिंग कर दी। फिलहाल गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह