लाइव न्यूज़ :

बैरकपुर में नामांकन दाखिल करने के दौरान गोलीबारी, एक व्यक्ति हिरासत में

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:18 IST

Open in App

बैरकपुर (पश्चिम बंगाल) 31 मार्च पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित कार्यकर्ताओं के बीच बुधवार को संघर्ष के दौरान गोलियां चलायी गयीं। घटना के समय बीजपुर से भाजपा उम्मीदवार सुभ्रांशु रॉय राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने गए थे।

रॉय ने आरोप लगाया कि जब वह नामांकन दाखिल कर एसडीओ दफ्तर से बाहर निकले तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और उनपर पत्थर फेंके गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संघर्ष के दौरान इलाके में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया और पुलिस को स्थिति को काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस ने कहा कि उसने संघर्ष के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और एक बंदूक जब्त की है।

उसने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ जबकि संघर्ष में कुछ चोटिल हुए हैं।

भाजपा और तृणमूल ने संघर्ष के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया है तथा निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन से घटना पर रिपोर्ट तलब की है।

सुभ्रांशु रॉय पहले तृणमूल में थे और वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय के पुत्र हैं। मुकुल रॉय कृष्णनगर उत्तर सीट से मैदान में हैं। बीजपुर में 22 अप्रैल को चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू